फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case registered against two women for making inflammatory videos

Gonda News: भड़काऊ वीडियो बनाने के आरोप में दो महिलाओं पर रिपोर्ट

Sun, 20 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two women for making inflammatory videos
गोंडा। सोशल मीडिया में भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने के आरोप में कौड़िया पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक योगेंद्र यादव ने बताया कि वीडियो में दो महिलाएं अपना नाम काजल और पल्लवी शुक्ला बताते हुए कुछ मुकदमों का जिक्र कर रही हैं। इसी दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गोंडा आने पर धमकी देने और गालीगलौज करने की बात सामने आई। उपनिरीक्षक ने बताया कि वीडियो वायरल होने से विभिन्न वर्गों के लोगों में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई गई। जांच में वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान पल्लवी शुक्ला निवासी बौनापुर, थाना कौड़िया और काजल सिंह निवासी मर्दनपुरवा, थाना इटियाथोक के रूप में हुई। सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीन जून को भी पल्लवी शुक्ला के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed