{"_id":"6a5facc08ea612a0df009771","slug":"case-registered-against-three-gonda-news-c-100-1-slko1026-162750-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दहेज हत्या में पति समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दहेज हत्या में पति समेत तीन पर केस
Tue, 21 Jul 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह। कौड़िया थाना क्षेत्र के उमरा गांव में विवाहिता संजू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के शंभूतारा निवासी भाई दिलीप मौर्य की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
तहरीर के अनुसार, संजू देवी की शादी 14 जून 2022 को उमरा निवासी शांती प्रसाद के पुत्र निगम मौर्य से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन की मांग को लेकर संजू को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
दिलीप मौर्य का आरोप है कि सोमवार सुबह पति ने फोन कर संजू के फांसी लगाने की सूचना दी। उनका कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति निगम मौर्य, जितेंद्र मौर्य और ओमकार ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।