फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case against five in case of beating of lekhpal

Gonda News: लेखपाल की पिटाई के मामले में पांच पर केस

Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Case against five in case of beating of lekhpal
झंझरी (गोंडा)। चांदपुर गांव में लेखपाल की पिटाई के मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। देहात कोतवाली के मूड़ाडीहा निवासी लेखपाल मान बहादुर वर्मा की तहरीर पर छोटकन, ननकुन, नाटे उर्फ शब्बीर, गुलफाम और नकहे निवासी कटहामाफी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। वहीं, लेखपाल ने करनैलगंज एसडीएम से भी मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग है। लेखपाल ने आरोप लगाया कि आरोपी अवैध खनन कर रहे थे। वह मौके पर पहुंचे तो पिटाई करके नक्शा फाड़ दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed