{"_id":"67ab8d0bcf6d52bc45014a62","slug":"buses-sent-to-maha-kumbh-operations-halted-on-three-routes-including-delhi-gonda-news-c-100-1-slko1026-132475-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महाकुंभ में भेजी बसें, दिल्ली सहित तीन रूटों पर संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महाकुंभ में भेजी बसें, दिल्ली सहित तीन रूटों पर संचालन ठप
Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा से पैदल ही अयोध्या जाते यात्री। - संवाद
गोंडा। रोडवेज बसों को महाकुंभ में लगाए जाने से अन्य रूटों के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार रात से गोंडा से कानपुर, डुमरियागंज व दिल्ली को जाने वाली 22 बसों का संचालन बंद कर इन्हें प्रयागराज भेजा गया है। ऐसे में तीनों रूट के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
गोंडा डिपो से कानपुर प्रतिदिन 14, डुमरियागंज दो व दिल्ली के लिए छह बसों का संचालन होता था। प्रयागराज में भीड़ का दबाव बढ़ने के बाद एक बार फिर बसों की डिमांड की गई है। ऐसे में सोमवार रात गोंडा से 28 बसों को एक साथ प्रयागराज भेजा गया है। इससे से 22 बसें कानपुर, डुमरियागंज व दिल्ली रूट की, जबकि छह बसें लोकल रूट की हैं। तीनों महत्वपूर्ण रूटों की सभी बसें लगा देने से मंगलवार को इनके यात्री परेशान रहे। उधर, रोडवेज अधिकारियों के बताया कि प्रयागराज भेजी गई रोडवेज बसों में से दो सुल्तानपुर में, 12 अयोध्या में और एक बस प्रतापगढ़ में जाम में फंसी हुई है। एआरएम कपिल देव ने बताया कि लोकल रूट पर बसों का संचालन किया जा रहा है। अन्य रूटों से बसों को मंगाया गया है।
निजी बसों का ही सहारा
राधाकुंड के राहुल सिंह परिवार के साथ कानपुर जाने के लिए बस स्टेशन पर आए थे। यहां पूछताछ काउंटर पर उन्हें बताया गया कि बस नहीं है। इस पर उन्होंने काफी देर तक इंतजार किया। बाद में लखनऊ की बस पकड़ी। कहा कि लखनऊ से दूसरी बस ली जाएगी। इटियाथोक के राम सागर दिल्ली जाने के लिए बस न मिलने से परेशान थे। ऐसे में निजी बस से सफर पर निकले।
विज्ञापन
देवीपाटन से लगाई गईं 230 बसें
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि प्रयागराज रूट पर देवीपाटन क्षेत्र से 230 बसें लगाई गई हैं। 75-75 बसें प्रयागराज के बेला कछार में व सरस्वती देवी बस स्टॉप पर श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए खड़ी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से बसों की लोकेशन पर नजर रखी जा रही है।
माघ पूर्णिमा के स्नान को उमड़े श्रद्धालु, भीड़ नियंत्रण को रोके गए वाहन
नवाबगंज (गोंडा)। माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ व सरयू में होने वाले स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने का प्रबंध किया गया है। अयोध्या जाने वाले सरयू पुल के पास पार्किंग बनाकर वाहनों को रोक दिया गया है।
महाकुंभ में प्रयागराज में माघ पूर्णिमा पर अमृत स्नान के लिए निकले देश के कई राज्यों के लोग रूट डायवर्जन की वजह से अयोध्या पहुंच गए हैं। अब ये लोग पूर्णिमा पर सरयू नदी में स्नान करने के बाद प्रयागराज जाने की बात कह रहे हैं। महाराष्ट्र के लातूर से आए शिव शिंदे, अजय गित्ते, उदय शिंदे ने बताया कि वह सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए निकले थे, लेकिन रूट डायवर्जन से अयोध्या पहुंच गए हैं। पहले उन लोगों का इरादा महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या दर्शन करने का था, लेकिन अब भगवान श्रीराम का दर्शन करने के बाद प्रयागराज जाएंगे।
महाराष्ट्र के अंधेरी से आए रजत, कुनाल तथा करन ने कहा कि चाहे जितनी बाधाएं आएं, लेकिन महाकुंभ में स्नान के बाद ही घर लौटेंगे। सरयू पुल के पास बने पार्किंग में महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, बिहार, आसाम सहित कई प्रदेशों के लोग पहुंच रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, प्रशासन इसका पूरा ख्याल रख रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नवाबगंज नगर पालिका ने भी कमर कस ली है। बीते तीन दिनों से नगर पालिका के कर्मचारी पार्किंग स्थल से लेकर सरयू पुल तक साफ-सफाई की व्यवस्था संभाले हुए हैं। पानी तथा रोशनी की व्यवस्था में भी कर्मचारी लगे हुए हैं। सरयू स्नान के लिए उमड़ी भीड़ ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
पार्किंग स्थल से पैदल ही पहुंच रहे अयोध्या
पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह ने अयोध्या बार्डर पर लगे बैरियर तथा लोलपुर फोरलेन हाईवे का दौरा कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लखनऊ से गोंडा होते हुए तथा गोरखपुर की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पुराने सरयू पुल के पास पार्किंग स्थल बना कर रोक दिया गया है। वहां से श्रद्धालु अयोध्या पैदल सरयू स्नान व राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं। अयोध्या में उमड़ रही भीड़ को जिले की सीमा पर नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राम नगरी जाने वाले सभी रास्तों व चौराहों पर पुलिस की तैनाती है। लोलपुर फोरलेन तथा कटरा शिवदयालगंज चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।