फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Burnt teenager dies under suspicious circumstances

Gonda News: संदिग्ध हालात में झुलसे किशोर की मौत

Mon, 13 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Burnt teenager dies under suspicious circumstances
गोंडा। संदिग्ध हालात में झुलसे 17 वर्षीय मोबीन की उपचार के दौरान लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई। सोमवार शाम शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आवास विकास काॅलोनी लक्ष्मणपुरी निवासी मोबीन दूसरे शहर में काम करता था। कुछ समय पहले वह घर आया था। वह कभी-कभी ई रिक्शा चलाता था। शनिवार रात मोबीन घर से निकला। रात करीब दो बजे जब वह घर पहुंचा तो झुलसा हुआ था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। सोमवार शाम लखनऊ से शव घर पहुंचा तो मातम छा गया। देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया।


मोबीन की मां शबाना ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को पुलिस ने एक माह पहले चोरी के आरोप में जेल भेज दिया था। दो जनवरी को वह जेल से छूटकर आया था। इसके बाद 10 जनवरी को बड़गांव चौकी के पुलिसकर्मी उसे बैट्री चोरी के आरोप में पकड़ ले गए थे। वहां उसकी पिटाई की गई। बाद में वह रात में चौकी से बेटे को लेकर आई थी। उसके बाद अगले दिन रात को मोबीन झुलसी अवस्था में घर पहुंचा। उसके साथ क्या हुआ, कैसे झुलसा.. यह नहीं पता है।
विज्ञापन


नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने प्रताड़ित करने के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि मोबीन चोरी के आरोप में एक माह तक जेल में था। वह कैसे झुलसा, इस बारे में छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed