{"_id":"58c0477e4f1c1bbf42dc429a","slug":"bsa-suspend-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला साथी से भिड़ने पर शिक्षिका सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला साथी से भिड़ने पर शिक्षिका सस्पेंड
amar ujala
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरमऊ ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेरुआ में बुधवार को देर से स्कूल आने के सवाल पर एक शिक्षिका अपने साथी महिला टीचर से ही भिड़ गई। इसी बीच बीएसए मौके पर पहुंच गए, लेकिन उनके सामने भी देर से स्कूल आने वाली शिक्षिका का उत्पात जारी रहा।
बीएसए ने शिक्षिका को देर से विद्यालय आने व अनुशासन हीनता करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इस मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन कर उससे एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है।
हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन महिला शिक्षिकाओं समेत चार लोगों की तैनाती है। पिछले कई दिनों से विद्यालय की एक शिक्षिका पुष्पा विवादों के केंद्र में है। आरोप है कि वह स्कूल देर से आती है और अगर किसी ने उनसे इस बावत सवाल कर लिया तो वह संबंधित टीचर से मारपीट पर उतारू हो जाती है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले शनिवार को देर से स्कूल आने के सवाल पर शिक्षिका पुष्पा स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्यामलली पाठक व सहायक शिक्षिका ममता पटेल से भिड़ गई थी। इसकी सूचना पर बीएसए बुधवार को स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे तो पुष्पा अपने साथी शिक्षिका ममता पटेल से झगड़ रही थी।
बीएसए के पंहुचने के बाद भी उसका हंगामा जारी रहा। बीएसए ने बताया कि शिक्षिका के इस व्यवहार से स्कूल में शिक्षा का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों पर भी खराब असर पड़ रहा है। अफसरों की मौजूदगी में ही अपनी साथी शिक्षिका से झगडने पर बीएसए ने शिक्षिका पुष्पा को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया है।
बीएसए ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान शिक्षिका पुष्पा को इसी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटनईया से संबंद्ध किया गया है। साथ ही तीन सदस्यीय समिति का गठन कर इसकी जांच के निर्देश दिए गए है।
बीएसए सर, मैडम रोज देर से स्कूल आती है और आते ही दूसरी मैडम से झगडने लगती हैं। इसके अलावा वह हम सभी को पढ़ाने के बजाय पीटती हैं। बुधवार को स्कूल पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह को जब स्कूल के बच्चों ने अपनी व्यथा सुनाई तो बीएसए भी हतप्रभ रह गए। बुधवार को जब बीएसए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेरुआ के क्लास से 6 से 8 तक के बच्चों से शिक्षिका पुष्पा के कार्य व्यवहार के बारे में पूछा तो बच्चे सिसक पड़े। बच्चों ने बताया कि मैडम रोजाना देर से स्कूल आती है और पढ़ाती भी नहीं हैं। अगर किसी ने सवाल कर लिया तो डंडे से उसकी जमकर पिटाई करती है।