फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Booby institutions on preparing FIR

फिसड्डी संस्थाओं पर एफआईआर की तैयारी

Thu, 26 Nov 2015 11:13 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
मजरों के विद्युतीकरण में फिसड्डी साबित हो रहीं कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ जल्द ही पावर कॉर्पोरेशन एफआईआर दर्ज कराएगा, जिसके लिए इन कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन हर्ष मुंशी का कहना है कि मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहकार की बैठक में ही इस पर सहमति बन गई थी। इसलिए विद्युतीकरण में फिसड्डी साबित हो रहीं संस्थाओं को पहले कॉर्पोरेशन की तरफ से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद इनके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पावर सेक्टर के नेटवर्क को मजबूत कर गांवों को अगले साल से 16 से 18 घंटे बिजली देने का आश्वासन प्रदेश सरकार ने लोगों को दे रखा है, लेकिन प्रदेश सरकार का यह वादा तभी पूरा हो सकता है, जब गांव-गांव बिजली और उसका नेटवर्क हो।
विज्ञापन


जिले में आरजीजीवाई के तहत विद्युतीकरण का काम दो अलग-अलग संस्थाएं वैरीगेट व समाज कल्याण मिलकर कर रही हैं।

समाज कल्याण को जहां 300 आबादी से ऊपर के दो हजार मजरों का विद्युतीकरण करना है तो वहीं वैरीगेट को 100 आबादी से ऊपर के 13 हजार मजरों तक बिजली पहुंचाना है। लेकिन दोनों ही संस्थाओं की ओर से जिले में इसका काम धीमी गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण छह महीने बीत जाने के बावजूद दोनों एजेंसियां अपने लक्ष्य का एक फीसदी भी काम पूरा नहीं कर पाई हैं।

 बीते दिनों जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक के दौरान ऊर्जामंत्री के सलाहकार कृपाल सिंह ने ऐसी संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए थे, जो विद्युतीकरण के काम में हीलाहवाली बरत रहीं हों।


बताया जाता है कि कृपाल सिंह से मिले निर्देशों के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने इस दिशा में अपने प्रयास तेज करते हुए दोनों संस्थाओं को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा है।

नोटिस में कॉर्पोरेशन ने तीन दिन में जवाब न मिलने की दशा में संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed