फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Body of a young man found lying by the roadside.

Gonda News: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Fri, 19 Jun 2026 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 19 Jun 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found lying by the roadside.
दुबहा बाजार। कौड़िया थाना क्षेत्र के रामापुर में शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


छिरास गांव निवासी राजेश शुक्ल ने बताया कि उनके छोटे भाई अमित शुक्ल (38) शुक्रवार सुबह सब्जी खरीदने के लिए घर से पैदल रामापुर बाजार गए थे। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो खोजबीन की। इसी दौरान उनका शव आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर रामापुर के पास सड़क किनारे पुलिया के पास पड़ा मिला। शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed