{"_id":"5db87fc68ebc3e93bb4c7fc7","slug":"blo-suspended-on-laxity-adverse-entry-on-12-gonda-news-lko489310842","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिलाई पर बीएलओ निलंबित, 12 को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिलाई पर बीएलओ निलंबित, 12 को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
मनकापुर। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एक बीएलओ को निलंबित करते हुए दर्जन भर लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की गई है।
तहसील मनकापुर के विधान सभा गौरा व विधान सभा मनकापुर के मतदाता सत्यापन का काम चल रहा है। बार-बार निर्देश के बावजूद लापरवाही मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
एसडीएम रमाकांत वर्मा ने बताया कि सबको बार-बार चेतावनी दी गई, लेकिन लेखपाल सहयोग नहीं कर रहे हैं। फीडिंग का काम लगातार पीछे हो रहा है।
कार्य में रुचि न लेने, फोन न उठाने, उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने से नाराज एसडीएम ने गौरा विधान सभा के भाग संख्या-31 प्राइमरी पाठशाला कुल्हिया पर तैनात बीएलओ लेखपाल अजय कुमार को निलंबित कर दिया है।
इसके साथ ही लेखपाल इन्द्र प्रकाश, महेश चन्द्र, मेहीलाल, रामचन्द्रर, अतीकुर्ररहमान, मनोज मिश्र, दुर्गेश कुमार, अंजनी कुमार मिश्र, रवीन्द्र कुमार, अनिल कुमार सिंह, मंजीत रावत व संगीता गौड़ सहित एक दर्जन लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्ट दी है।
विज्ञापन
तहसीलदार मिश्रीलाल को तामीला कराने और रजिस्ट्रार कानूनगो को प्रत्येक लेखपाल की सेवा पुस्तिका में चस्पा करने का निर्देश जारी किया है।