फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP will run a campaign to take public welfare schemes to every home

Gonda News: जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी भाजपा

Wed, 27 May 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
BJP will run a campaign to take public welfare schemes to every home
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें पांच जून से 21 जून तक चलने वाले विशेष अभियान की रूपरेखा तय की गई। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को संगठित तरीके से जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, गरीब कल्याण योजनाओं और जनहित के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः विजय प्राप्त करने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान के दौरान जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें और संगठन को और मजबूत बनाने का काम करें। भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य ने किया।

कार्यशाला में विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, मेहनौन विनय द्विवेदी, करनैलगंज अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, राकेश तिवारी, रंजीत कश्यप, राजेश तिवारी, प्रमोद आर्य चंचल, जनार्दन प्रसाद वर्मा, वंदना गुप्ता, बीना राय, अर्जुन तिवारी, अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed