फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike riding miscreants snatch one and a half lakh from priest

बाइक सवार बदमाशों ने पुरोहित से छीने डेड़ लाख रूपए

Mon, 22 Mar 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatch one and a half lakh from priest
गोंडा। कोतवाली नगर के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालकर बाइक से अपने घर जा रहे एक पुरोहित से बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

छिनैती की सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंच पड़ताल की है। मामले में कोतवाली नगर में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के सोनी हरलाल गांव के रहने वाले पुरोहित विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को वह रुपये निकालने के लिए कोतवाली नगर के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बाइक से आए थे।
विज्ञापन

यहां से डेढ़ लाख रुपये निकालने के बाद उसे एक थैले में रखकर आवास विकास के रास्ते अपने घर जा रहे थे। वह आवास विकास के जैन मंदिर के पास पहुंचे थे तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिनैती की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम व कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। बदमाशों ने जहां छिनैती को अंजाम दिया।

वहां से सौ मीटर की दूरी पर यूपी 112 पीआरवी खड़ी थी। मगर यूपी 112 के पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed