{"_id":"68ebeae2156b451fe60ee59d","slug":"bank-manager-and-officer-booked-for-embezzlement-gonda-news-c-100-1-gon1003-145449-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बैंक मैनेजर व अधिकारी पर गबन का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बैंक मैनेजर व अधिकारी पर गबन का केस दर्ज
Sun, 12 Oct 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जानकीनगर निवासी दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव के बड़गांव स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते से फर्जी तरीके से 99,500 रुपये का लोन करके रकम निकाल ली गई। 18 सितंबर 2025 को बैंक के अधिकारी पंकज कुमार ने फोन करके दुर्गेश नंदिनी को शाखा में बुलाया। जहां पंकज के साथ ही मैनेजर ने दुर्गेश नंदिनी व उनके पति से लोन की रकम जमा करने को कहा, तब उन्हें मामले की जानकारी हुई।
दुर्गेश नंदिनी के मुताबिक उनके पति विजित प्रेम श्रीवास्तव ने बैंक मैनेजर से स्टेटमेंट मांगा तो वह आनाकानी करने लगे। कस्टमर केयर सेंटर पर शिकायत करने के बाद किसी तरह से बैंक स्टेटमेंट मिल सका। तब पता चला कि ऑनलाइन आवेदन करके उनके खाते में 99,500 रुपये लोन लेकर रकम निकाल ली गई। पीड़िता ने एसपी विनीत जायसवाल से मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी दी। बताया कि उन्होंने न तो लोन के लिए आवेदन किया और न ही उक्त रकम निकाली। इसके बावजूद बैंक मैनेजर व अधिकारी लोन की रकम जमा करने का दबाव बना रहे हैं। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बैंक के अधिकारी पंकज व मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)