फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Babu suspended for rail ticket trespassing

रेल टिकट की दलाली के आरोप में पकड़ा गया बाबू निलंबित

Fri, 17 Jan 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Babu suspended for rail ticket trespassing
गोंडा। बलरामपुर के उतरौला डाकघर में रेल टिकट की दलाली के आरोप में पकड़े गए श्रीनगर बाबागंज उप डाकघर के बाबू को डाक अधीक्षक गोंडा मंडल ने निलंबित कर दिया है। आरोपी बाबू को आरपीएफ की सीआईबी (अपराध असूचना शाखा) टीम ने पकड़ा था। मामले की विभागीय जांच भी चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि श्रीनगर बाबागंज उपडाक घर में तैनाती बाबू अरुण कुमार भारती बलरापुर के उतरौला डाकघर में अनाधिकृत तौर पर रेल टिकट आरक्षण का काम करता था। रेल टिकट आरक्षण के दौरान वह टिकटों में हेराफेरी व दलाली भी करता था।
विज्ञापन

आरपीएफ की सीआईबी टीम ने उतरौला डाकघर में 07 जनवरी को छापा मारकर बाबू अरुण को रंगे हाथ पकड़ा था। सीआईबी टीम को बाबू के पास रेल टिकट व टिकट आरक्षण से अधिक रुपये बरामद हुए थे। सीआईबी टीम ने आरोपी बाबू को गिरफ्तार करके अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। डाक अधीक्षक गोंडा मंडल एफएन पासवान ने बताया कि आरोपी बाबू अरूण कुमार भारती निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed