{"_id":"5d3350558ebc3e6d046f76e1","slug":"azam-is-land-mafia-and-killer-keshav-maurya-gonda-news-lko4718676174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम भूमाफिया व हत्यारा : केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम भूमाफिया व हत्यारा : केशव मौर्य
विज्ञापन
7-गोंडा के विशभनोहरपुर में लोगों को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य
- फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। विश्वनोहरपुर में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के संयोजन में आयोजित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा व कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने समारोह के बाद सपा सरकार के पूर्व मंत्री आजम खां के बदले की भावना से कार्रवाई के आरोप पर पलटवार करते हुए उन्हें माफिया और हत्यारा बताया। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं और भ्रष्टाचारियों से सख्ती से निपट रही है। मंत्री आजम खां को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर गरीबों और किसानों की भूमि को हड़पा था, अब किसान आवाज उठा रहे हैं तो पूर्व मंत्री अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि पीड़ित किसानों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है और इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। सरकार हर किसान और गरीब के साथ है, उनके साथ अन्याय करने वाला चाहे जितना प्रभावशाली हो बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि योगी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। सोनभद्र की घटना पर उन्होंने कांग्रेस पर नौटंकी करने का आरोप लगाया। संवेदनशील मामला है ऐसे में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कांग्रेस नौटंकी करके राजनीति करने में लगी है। सोनभद्र की घटना में सरकार कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। डिप्टी सीएम ने बसपा प्रमुख मायावती पर भी तीखा हमला किया। कहा कि अपने भाई की 400 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त होने की कार्रवाई के बाद मायावती बौखला गई हैं और अनर्गल बयान दे रहीं हैं। कहा कि भ्रष्टाचारियों से सरकार सख्ती से पेश आ रही है। संकेत दिया कि अभी और भी कई चेहरे बेनकाब होंगे। जनता के साथ धोखा करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।