{"_id":"64cfe18c2c86988153030d54","slug":"ayodhya-highway-dilapidated-by-overloaded-sand-trucks-gonda-news-c-100-1-slko1029-2244-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बालू के ओवरलोड ट्रकों से जर्जर हुआ अयोध्या हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बालू के ओवरलोड ट्रकों से जर्जर हुआ अयोध्या हाईवे
Sun, 06 Aug 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या-कटरा मार्ग पर बने गड्ढे। - संवाद
गोंडा। अवैध खनन की बालू ढोने वाले ओवरलोड ट्रकों से नवाबगंज क्षेत्र के 12 गांवों की सड़कें जर्जर हो गईं हैं। यही नहीं अवैध खनन करने वालों के ट्रकों से अयोध्या हाईवे भी गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे ग्रामीणों के साथ ही रामभक्तों की राह में भी रोड़े आते हैं।
एनजीटी में हुई शिकायत में 700 ट्रकों से बालू का अवैध परिवहन करने का आरोप है, यह कितना सच है ये तो जांच से तय होगा। मगर यह स्पष्ट है कि अवैध खनन कर बालू का भंडारण तो ट्रकों से ही किया जाता है। शुरुआती जांच में भी बालू के जो टीले मिले हैं, वहां स्वीकृत परमिट से कहीं अधिक बालू का भंडारण पाया गया है। इससे अवैध खनन की पुष्टि होती दिख रही है। अवैध खनन से प्राकृतिक संपदा का तो दोहन हुआ ही ओवरलोड ट्रकों से इसके अवैध परिवहन से सड़कों को भी जर्जर कर दिया गया। नतीजतन नवाबगंज से जैतपुर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है। दुर्गागंज, तुलसीपुर माझा की सड़काें का भी बुरा हाल है। इन सड़कों से एक दर्जन गांवों के लोगों का आना-जाना होता है।
ग्रामीण सड़कों के साथ ही अयोध्या हाईवे की दशा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अवैध खनन का खेल किस तरीके से हुआ है। हाईवे की दशा ऐसी है कि पैच के सहारे सड़क चल रही है। कटरा शिवदयालगंज की सड़क भी जर्जर हो चुकी है। इन्हीं रास्तों से रामभक्त भी अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन करने जाते हैं, जिन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।