फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Approval of posts created in engineering college

Gonda News: इंजीनियरिंग कॉलेज में सृजित पदों को मंजूरी

Wed, 13 Mar 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 13 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Approval of posts created in engineering college
गोंडा। जिले के निर्माणाधीन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सृजित पदों को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। सात साल से बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालन की कवायद तेज हो गई है। जल्द ही चयन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले सेमेस्टर की पढ़ाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर में चल रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, निदेशक, प्रोफेसर के छह, एसोसिएट प्रोफेसर के 13, असिस्टेंट प्रोफेसर के 40, कार्यशाला अधीक्षक, कुलसचिव, उप कुलसचिव, सहायक कुल सचिव (प्रशासन), चिकित्साधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी, सिस्टम मैनेजर, प्रोग्राम ग्रेड-वन के दो, उप पुस्तकालय अध्यक्ष, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-दो, शारीरिक अनुदेशक और वैयक्तिक सहायक-दो के पदों को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

इसके अलावा आशुलिपिक के दो, लेखाकार के एक, सहायक लेखाकार के दो, पुस्तकालय सहायक के दो, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक के पांच, कनिष्ठ सहायक के 16, स्टोर कीपर, सहायक स्टोर कीपर, इलेक्ट्रीशियन के तीन, अनुदेशक के 12 और मैकेनिक ग्रेड-ए के छह, ग्रेड-बी आठ, प्रयोगशाला सहायक के 20, फार्मासिस्ट और अवर अभियंता के तीन पदों पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउट सोर्सिंग से भरे जाएंगे ये पद
ड्राइवर दो, माली, राजगीर, फ्लंबर, कारपेंटर, दफ्तरी, स्टोरमेट, मेडिकल अटेंडेंट, कुक अटेंडेंट, पंप ऑपरेटर के तीन, बुक लिफ्टर के चार, इलेक्ट्रीशियन प्यून के छह, हेल्पर के दो, स्वीपर के 10, हॉस्टल अटेंडेंट के आठ, चुतर्थ-श्रेणी के 16 और सुरक्षाकर्मियों के 20 पदों को आउट सोर्सिंग के माध्यम से भरा जाएगा।


चल रहा है इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण
वर्ष 2016 से उतरौला रोड किनारे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। इंजीनियरों के दावों के मुताबिक, अब तक 78 प्रतिशत काम हो चुका है। कुल लागत 43.83 के सापेक्ष 39.82 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। बाकी रकम की मांग की गई है। रकम मिलने के बाद निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। अधिकारियों ने दावा किया कि दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई हो सकेगी।

अभी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं अंबेडकर नगर में संचालित की जा रही हैं। बिल्डिंग निर्माण कार्य चल रहा है। शासन स्तर से इंजीनियरिंग कॉलेज में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही सीधी व आउटसोर्सिंग माध्यम से चयन प्रक्रिया शुरू होगी। - प्रो. गोविंद पांडेय, अधिशाषी निदेशक, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article