{"_id":"69385f16b524dde89906256d","slug":"amit-and-jyoti-won-the-100-meter-race-gonda-news-c-100-1-gon1041-148562-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 100 मीटर दौड़ में अमित और ज्योति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 100 मीटर दौड़ में अमित और ज्योति ने मारी बाजी
Tue, 09 Dec 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। जेम्स हार्वी मेमोरियल इंटर कॉलेज में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने किया।
प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ (बालक) में अमित यादव प्रथम, रंजीत यादव द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में अभिशांत यादव प्रथम, आकाश द्वितीय और अर्जुन सिंह तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ (बालिका) में ज्योति प्रथम, रुखसार द्वितीय और शिखा यादव तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में शिखा यादव प्रथम, निधि चौहान द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर वर्ग में 200 मीटर दौड़ (बालक) में लालजी प्रथम, अमन द्वितीय और अंकुर तृतीय रहे। 200 मीटर (बालिका) में प्रतिमा प्रथम, खुशी द्वितीय और आस्था तृतीय रहीं। 400 मीटर (बालिका) में आयुषी प्रथम, प्रतिमा द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
जूनियर बालक कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय निरिया विजेता और उच्च प्राथमिक विद्यालय परसापुर उपविजेता रहा। जूनियर बालिका कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय निरिया विजेता और कोल्हमपुर इमाम की टीम उपविजेता रही। व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो और गोला फेंक समेत कई खेल शामिल रहे।
बीईओ हेमलता त्रिपाठी ने विजेताओं को मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम में सुशील पांडेय, राजेश मिश्र, प्रदीप सिंह, अवनीश तिवारी आदि मौजूद रहे।