{"_id":"681e4954c6727e6b3c0b6987","slug":"after-getting-stuck-in-the-wires-the-dcm-overturned-after-hitting-the-pole-gonda-news-c-100-1-slko1026-137387-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तारों में फंसने के बाद पोल से टकराकर पलटा डीसीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तारों में फंसने के बाद पोल से टकराकर पलटा डीसीएम
Fri, 09 May 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 09 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज के लौव्वावीरपुर गांव के पास पलटा डीसीएम। - संवाद
विश्नोहरपुर (गोंडा)। अयोध्या मार्ग पर लौव्वाबीरपुर में पेट्रोल पंप के सामने एक डीसीएम बिजली के तारों में फंसने के बाद पोल से टकराकर पलट गया। हादसे में एक सिपाही समेत तीन लोग जख्मी हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दो ट्रांसफार्मर व आठ पोल धराशायी हो गए।
शुक्रवार सुबह करीब 09:30 बजे अयोध्या से आटे की बोरियां लादकर एक डीसीएम नवाबगंज की ओर जा रहा था। लौव्वाबीरपुर में पेट्रोल पंप के सामने नीचे लटक रहे एलटी लाइन के तार में फंसकर डीसीएम अनियंत्रित होकर पोल से टकराकर पलट गया। इसी दौरान अयोध्या से आ रही रोडवेज बस सड़क पर बिखरे एलटी लाइन के तारों में फंस गई। इसके चलते एलटी लाइन के तार के खिंचाव से चपेट में आकर लौव्वाबीरपुर निवासी सुशील तिवारी, परसापुर निवासी शनि व पुलिस के एक आरक्षी घायल हो गए।
डीसीएम की टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली के आठ पोल धराशायी हो गए। दो ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर घायलों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। सुशील ने बताया कि गनीमत रही कि विद्युत आपूर्ति बंद थी अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी पीयूष सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। पोल व लाइन दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
बंद हुए तीन फीडर
डीसीएम पलटने से 33 हजार लाइन में फाल्ट आ गया। इससे क्षेत्र के ढेमवा, रघुराजनगर व मोहनपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। दो ट्रांसफार्मर गिरने से बगल में पेट्रोल पंप की आपूर्ति ठप हो गई। इससे सीएनजी सप्लाई भी बंद हो गई है।
कार व बाइकों की टक्कर में तीन घायल
दुबहा बाजार (गोंडा)। बहराइच के हुजूरपुर के लौकाही गांव निवासी शाहिद अली अपने पिता का इलाज कराने कार से कटरा के शांतिनगर जा रहे थे। उमरिया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार दूधिया उमरिया निवासी सालिक राम यादव (28) से टकराते हुए आगे जा रहे बाइक सवार पकड़ी गांव निवासी रामदेव (35) से टकरा गई। हादसे में सालिक राम, रामदेव और बाइक की पिछली सीट पर बैठीं उनकी पत्नी रामावती (31) गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी कटरा बाजार पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमपी यादव ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। (संवाद)