{"_id":"64e3adf8fd9d1e025103a9bd","slug":"after-eight-days-fir-was-filed-against-four-people-for-assault-gonda-news-c-100-1-slko1026-3017-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आठ दिनों बाद चार लोगों पर मारपीट की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आठ दिनों बाद चार लोगों पर मारपीट की एफआईआर
Tue, 22 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव में बेटे से अभद्रता की शिकायत लेकर पहुंचे मां-बेटे समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। तीनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मामले मेंं पुलिस ने आठ दिनों बाद रविवार की देर शाम चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
गांव की शीला देवी पत्नी भगवत प्रसाद ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 अगस्त को उनका बेटा अजय स्कूल से वापस लौट रहा था तभी गांव के संजय सिंह की दुकान के बगल गांव के सुरेंद्र सिंह ने उसे रोक लिया और अभद्रता की। बेटे ने घर पहुंचकर पूरी बात बताई।
आरोप है कि वह अपनी बहू मीना देवी, बेटे अजय व देवर राम कुमार के साथ सुरेंद्र सिंह के घर शिकायत लेकर पहुंची तो सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, झिन्कू सिंह व वीरेंद्र सिंह ने बहू, बेटे, व देवर को मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। शीला देवी ने बताया कि 13 अगस्त से अपनी व बहू मीना का मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रही है। प्रभारी निरीक्षक छपिया सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि शीला देवी की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।