फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Aditi and Akhilendra top javelin throw

Gonda News: भालाफेंक में अदिति व अखिलेंद्र अव्वल

Sat, 19 Sep 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 19 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aditi and Akhilendra top javelin throw
गोंडा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाला फेंकती ​खिलाड
गोंडा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को भालाफेंक और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-19 बालक वर्ग की भालाफेंक में अखिलेंद्र ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में अदिति वर्मा ने बाजी मारी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल चरित्र निर्माण के साथ आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


विद्या भारती और भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक भालाफेंक में अखिलेंद्र प्रथम, दिव्यांश शुक्ला द्वितीय और आशुतोष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अदिति वर्मा, वैष्णवी पांडेय और अंशिका गुप्ता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में देवांश तिवारी प्रथम, रुद्रप्रताप सिंह द्वितीय और नितेश कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 मीटर बाधा दौड़ के अंडर-17 बालिका वर्ग में अंशिका, रचना राजवंशी और मैफिसा बानो क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग में दिव्या वर्मा प्रथम और तनीषा द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में दीपक प्रथम, कृष्णा यादव द्वितीय और सुनील तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में दीपचंद वर्मा, देवांश राज और आयुष सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-11 बालिका बाधा दौड़ में सुमन गुप्ता, सिया और दीपांशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में तेज त्रिवेदी प्रथम, निर्भय तिवारी द्वितीय और अमरजीत तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका ऊंची कूद में सावनी राजपूत, अंशिका यादव और सिंधुजा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।


इस दौरान प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह, प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ल, प्रबंधक राजेंद्र सिंह खुराना, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, संभाग निरीक्षक अंबरीश कुमार, गोपाल राम मिश्र, सुरेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, विनोद अवस्थी, पुष्पा मिश्रा, सुरेश चंद्र पांडेय और पंकज सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed