{"_id":"63bc4ff0c5dd4e19865f3fa1","slug":"accidents-in-fog-three-killed-10-injured-gonda-news-lko6658597133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोहरे में हादसे, तीन की गई जान, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोहरे में हादसे, तीन की गई जान, 10 घायल
विज्ञापन
गोंडा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला समेत दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला अमरनाथ ट्रक पर बोल्डर लादकर बहराइच जा रहा था। सोमवार भोर चार बजे वह देहात कोतवाली के क्षेत्र में परसापुर गांव के करीब पहुंचा था तभी ट्रक सामने से आ रहे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक अमरनाथ व ट्रैक्टर चला रहे राजकुमार निवासी विशेश्वरगंज बहराइच की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रैक्टर पर बैठा केशव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केशव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों चालकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक घने कोहरे के चलते ट्रक चालक अपनी दिशा छोड़कर दूसरी साइड चला गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया।
विज्ञापन
कौड़िया थाना क्षेत्र के हड़हाविरवा गांव का रहने वाला नादिर रविवार को पत्नी रहसुन का इलाज कराने बाइक से करनैलगंज गया था। दवा लेने के बाद वह पत्नी संग ससुराल जा रहा था। देर रात घने कोहरे में करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर दत्तनगर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नादिर की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल रहसुन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
घने कोहरे के चलते सोमवार भोर में गोंडा-लखनऊ हाईवे के सकरौरा चौराहे पर बलरामपुर से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाडर पर लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए स्कॉर्पियो दूसरी लेन में जाकर फंस गई। गनीमत रही कि भीषण हादसे के बाद भी स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आईं। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी को छुट्टी दे दी।
करनैलगंज क्षेत्र में हुजूरपुर रोड पर क्रॉसिंग से पहले स्थित चौराहे के पास चालक ने बाइक पर ट्रक चढ़ा दिया। गनीमत रही ट्रक आता देख बाइक सवार युवक समेत अन्य लोग भाग खड़े हुए जिससे बड़ा हादसा टल गया। सोमवार सुबह चालक हरीश यादव निवासी घाघरा घाट तेज रफ्तार ट्रक लेकर जा रहा था। ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। भीड़ की तरफ ट्रक आता देख चौराहे पर भगदड़ मच गई। इस दौरान ट्रक छतईपुरवा निवासी नानबाबू तिवारी की बाइक पर चढ़ गया। हालांकि ट्रक आते देख नानबाबू व अन्य लोग भाग गए। इससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक को कोतवाली ले आई। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। राहगीरों ने बताया कि ट्रक चालक भगड़वा बाजार में हादसा करके भाग रहा था। मगर करनैलगंज रेलवे क्रॉसिंग से पहले चौराहे के पास भीड़भाड़ देख वह अनियंत्रित होकर बाइक पर चढ़ने के बाद नाले में जाकर फंस गया।
इटियाथोक मार्ग पर संझवल गांव के पास बलरामपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार बल्लू सोनकर (17) व सोनू (18) निवासी फरेंदा कानूनगो घायल हो गए। वही, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पास से गुजर रहे संझवल निवासी अर्जुन तिवारी (60) व एक अन्य जख्मी हो गए। ग्राम प्रधान राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि दो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार चालक भाग गया।