{"_id":"6875495a7f7d747a680f7505","slug":"a-jeep-full-of-passengers-overturned-in-a-ditch-nine-injured-gonda-news-c-100-1-gon1003-140787-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गड्ढे में पलटी सवारियों से भरी जीप, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गड्ढे में पलटी सवारियों से भरी जीप, नौ घायल
Mon, 14 Jul 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया इलाके में गोंडा-बहराइच मार्ग पर रुपईडीह ब्लॉक के पास सोमवार दोपहर स्टेयरिंग फेल होने से सवारियों से भरी जीप गड्ढे में पलट गई। हादसे में महिलाओं व बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर एक बजे गोंडा से सवारियां भरकर एक जीप खरगूपुर जा रही थी। रुपईडीह ब्लॉक के पास एकाएक अचानक स्टेयरिंग फेल होने से जीप बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई। इससे तेंदुवा चौखड़िया के बाबू पुरवा निवासी जमीला खातून (40) व उनकी नौ माह की बेटी अतानूरी, खरगूपुर इमिलिया निवासी रूकसार (15), सरीना बानो (46), भगवानदीन पुरवा के सम्मयदीन (55), चौक गोंडा की मरजीना, शहबाज, आफरीन व जुबैदा घायल हो गईं। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को पास के पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सम्मयदीन की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले में छानबीन की जा रही है।