फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A group of 84 Kosi pilgrims reached Jambu Tirtha.

Gonda News: जम्बू तीर्थ पहुंचा 84 कोसी परिक्रमार्थियों का जत्था

Wed, 19 Nov 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A group of 84 Kosi pilgrims reached Jambu Tirtha.
गोंडा में परसपुर के जंबूद्वीप में सरयू मैया का जयकारा लगाते परिक्रमार्थी। - संवाद 
पसका। श्री चित्रकूट 84 कोसी परिक्रमा समिति सतना (चित्रकूट धाम) के तत्वावधान में जानकी कुंड भगवत आराधना आश्रम के गोविंद दास महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों और श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को जनपद के दूसरे पड़ाव पर जम्बू तीर्थ पहुंच गया। यहां क्षेत्रीय लोगों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों की ओर से भोजन तथा रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन




परिक्रमा के अगुवा पुष्पेंद्र दास पांडेय ने बताया कि परिक्रमार्थियों का जत्था बृहस्पतिवार सुबह गोस्वामी तुलसीदास जी जन्मस्थली राजापुर के लिए प्रस्थान करेगा। यहां दोपहर विश्राम के बाद परिक्रमा यात्रा सूकरखेत (पसका) पहुंचेगी। यहां नरहरिदास आश्रम में रात्रि विश्राम करके परिक्रमा दल शुक्रवार को बाराही देवी धाम की ओर रवाना होगा। इस दौरान पवन पांडेय, भगवान दास, मोहनदास त्यागी, रामदेव चौबे सहित अन्य लोगों ने भोजन व्यवस्था और अन्य सेवाओं में सहयोग दिया।
विज्ञापन









तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बालक भी शामिल

झांसी निवासी तीसरी कक्षा के छात्र सृजन मैना ने बताया कि यह उनका तीसरा चौरासी कोसी परिक्रमा है। वे अपने पिता सुरेश और माता मैना देवी के साथ यात्रा में शामिल हैं। सृजन ने कहा कि उन्हें 50 तक पहाड़ा और गीता के कई श्लोक कंठस्थ हैं। यात्रा उन्हें आध्यात्मिक आनंद और प्रेरणा देती है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से आई रानी देवी (23) ने बताया कि यह उनकी पहली परिक्रमा है। उन्होंने कहा कि लोगों को यात्रा में शामिल होते देखकर उनके मन में भी परिक्रमा करने की प्रेरणा जागी। उन्होंने कहा कि भगवान राम बड़े दयालु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed