{"_id":"130-87692","slug":"Gonda-87692-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़िए के हमले से 15 गांवों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़िए के हमले से 15 गांवों में दहशत
Gonda
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज/गोंडा। छह माह के बच्चे को उसकी मां के सामने से उठा ले जाने वाले भेड़िए को अब तक ट्रेस नहीं किया जा सका है। इसे लेकर 15 गांवों के लोगों में दहशत व्याप्त है। वहीं, इलाके में असलहों से लैस तीन टीम अलग-अलग टीमें जरूर लगाई गईं हैं। पगचिह्नों की भी जांच की जा रही है।
उमरी इलाके के मंगलपुरवा गांव में शनिवार देर रात मड़हे में सो रही गुडाना के सामने से उसके छह माह के दुधमुंहे बच्चे को भेड़िया उठा ले गया था। रविवार सुबह खेत में बच्चे का शव मिला था। उधर, सोमवार को पूरे दिन वन विभाग की टीम पुलिस के साथ भेड़िए की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी रही। पर कोई सफलता नहीं मिली। एसडीओ गोंडा गोपाल ओझा के साथ पहुंचे प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. टी रंगाराजू ने सोमवार को पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की। इस दौरान डीएफओ ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द जानवर की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ लिया जाएगा। एसडीओ का कहना है कि भेड़िये की शक्ल वाला जानवर हाईना, लकड़बग्घा भी हो सकता है। फिलहाल, जो पगचिह्न मिले हैं, उसकी जांच की जा रही है। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार जानवर भेड़िया ही था। वहीं, रविवार रात बेगमगंज गांव निवासी शिवप्रसाद के घर के बाहर बंधी बकरी को भेड़िया उठा ले गया है। भेड़िए को पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से इलाके में दो जगहों पर पिंजड़ा रखवाया गया है। साथ ही असलहों के साथ तीन अलग-अलग टीमें भी तैनात की गईं हैं।