{"_id":"130-87135","slug":"Gonda-87135-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद
Gonda
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली और मोहर्रम को देखते हुए नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और बाहर से आने वाले भारी वाहनों के आवागमन के लिए जो रूट निर्धारित किया गया है उसका कड़ाई से अनुपालन किया जाए। ऐसा न करने वाले वाहनों को सीज कर चालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने यह निर्देश गुरुवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस दौरान फैसला लिया गया कि बलरामुपर से लखनऊ तथा फैजाबाद जाने वाली बसें बड़गांव चौराहा-मिश्रौलिया होते हुए रेाडवेज बस स्टाप और बस स्टाप से इनकैन चोैराहा, एलबीएस चौराहा होते हुए फैजाबाद व लखनऊ की ओर जाएंगी। इसी प्रकार फैजाबाद से गोंडा और गोंडा से बलरामपुर जाने वाली बसें मुन्ननखां चौराहा, बड़गांव-मिश्रौलिया होते हुए रोडवेज बस स्टाप से इनकैन चौराहा, दुखहरननाथ मन्दिर मार्ग से बड़गंाव होते हुए बलरामपुर के लिए रवाना होंगी। लखनऊ-गोंडा व गोंडा-लखनऊ से आने-जाने वाली बसें अंबेडकर चौराहे से सदरूद्दीन चौराहा होते हुए डीजल डिपो के बगल से मिश्रौलिया होते हुए रोडवेज बस स्टाप पर पहुंचेगी। डीएम ने कहा कि भारी वाहनों का प्रवेश दीपावली को देखते हुए रात 9:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि 19 अक्तूबर से डायवर्जन लागू हो जाएगा और मुख्य चौराहों की वीडियो रिकाॅर्डिंग कराई जाएगी। इस अवसर पर एडीएम राकेश कुमार मालपाणी, नगर मजिस्ट्रेट डॉ. चतुर्भुजी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।