फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   35 कोटेदारों पर जुर्माना

35 कोटेदारों पर जुर्माना

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Gonda
Gonda Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। आवश्यक वस्तु निगम के ब्लॉक स्तरीय गोदामों के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर डीएम ने तीन गोदाम प्रभारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। साथ ही मंगलवार को जिला प्रबंधक समेत चार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा अनाज विलंब से उठान करने वाले 35 कोटेदारों पर जुर्माना लगाने का आदेश जिला पूर्ति अधिकारी को दिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय आवश्यक वस्तु निगम के ब्लॉक स्तरीय 15 गोदामों की जांच 17 नवंबर को डीएम के निर्देश पर एडीएम ने टीम गठित कर एक साथ कराई थी। इस दौरान वजीरगंज, नवाबगंज व बभनजोत का गोदाम बंद मिला था। यहां के गोदाम प्रभारी बिना सूचना दिए गायब थे। मुजेहना में कांटा खराब मिला, जबकि कटराबाजार में इलेक्ट्रानिक कांटा व बभनजोत में बैनर नहीं लगा हुआ था। जांच में मुजेहना के 9, कटराबाजार के 20 व करनैलगंज के 6 कोटेदारों द्वारा नवंबर माह का अनाज समय से उठान न करने की पुष्टि हुई थी। यही नहीं बेलसर व कटराबाजार के गोदाम प्रभारियों की उपस्थिति पंजिका नहीं मिली थी, जबकि मुजेहना में स्टॉक व निर्गमन रजिस्टर में कटिंग पाई गई थी। इसकी रिपोर्ट एडीएम सीपीएन उपाध्याय ने डीएम को भेजी थी। इस पर डीएम डॉ. रोशन जैकब ने मुजेहना के गोदाम प्रभारी बद्री विशाल तिवारी, बेलसर के गोदाम प्रभारी शिववचन सिंह व कटराबाजार के गोदाम प्रभारी राम सेवक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के साथ ही बिना सूचना दिए के गायब रहने वाले वजीरगंज के गोदाम प्रभारी उदयभान तिवारी, नवाबगंज के गोदाम प्रभारी परमानन्द व बभनजोत के गोदाम प्रभारी अशोक कुमार सिंह से दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने देरी से अनाज उठान करने वाले 35 कोटेदारों पर जुर्माना लगाने का आदेश जिला पूर्ति अधिकारी को देते हुए गोदाम पर मिली खामियों के संबंध में आवश्यक वस्तु निगम के जिला प्रबंधक से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है यदि जवाब विलंब से अथवा संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो दोषी मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed