फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   फर्जी प्रमाण पत्रों पर लिया रायफल का लाइसेंस

फर्जी प्रमाण पत्रों पर लिया रायफल का लाइसेंस

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Gonda
Gonda Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज/गोंडा। सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है, ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे एक व्यक्ति ने रायफल का लाइसेंस हासिल कर लिया। सबसे चौंकाने वाला तो ये है कि तहसीलकर्मियों और पुलिस ने बिना जांच किए लाइसेंस देने की संस्तुति कर रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेज दी। जिस पर तत्कालीन लाइसेंसिंग अथाॅरिटी जिलाधिकारी ने लाइसेंस भी जारी कर दिया। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर जारी इस लाइसेंस की शिकायत गांव के एक व्यक्ति ने डीएम व एसपी से की। इसका खुलासा होने पर जांच अधिकारी ने लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट एसपी के जरिए जिलाधिकारी को भेजी है। एसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ ही लाइसेंसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। थाना परसपुर क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मुन्ना कुरैशी ने 6 नवंबर को करनैलगंज के तहसील दिवस में डीएम डॉ. रोशन जैकब एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत कुमार राणा को प्रार्थना पत्र देकर उनके गांव के पते पर फर्जी तरीके से धनंजय सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह पर रायफल का लाइसेंस लेने का आरोप लगाया था। जिसमें मुन्ना ने आरोप मढ़ा था कि धनंजय सिंह गांव के ही विन्देश्वरी सिंह के रिश्तेदार हैं, इसलिए विन्देश्वरी सिंह के मकान का पता दिखाकर फर्जी तरीके से धनंजय के नाम से निवास प्रमाण पत्र बनवाया गया। जिसका लाइसेंस नम्बर ‘222 के 1155’ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ करनैलगंज सुखवीर सिंह को सौंपी थी। सीओ ने बताया कि जांच में पाया गया कि रायफल का लाइसेंस धनंजय सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह के नाम है, परन्तु धनंजय शाहपुर गांव का निवासी नहीं है। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में धनंजय के पिता का नाम बिन्देश्वरी सिंह दर्ज है। मगर धनंजय के स्थान पर फोटो किसी अन्य की लगी है। सीओ के मुताबिक परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ करके बिन्देश्वरी सिंह के परिवार के साथ धनंजय सिंह का नाम जोड़ा गया है। सीओ ने बताया कि लाइसेंस में कहीं भी धनंजय सिंह का स्थाई पता नहीं दर्ज किया गया है। इसलिए वह लाइसेंस का पात्र नहीं है। सीओ ने बताया कि लाईसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट एसपी को भेजी जा रही है। एसपी नवनीत कुमार राणा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ ही लाइसेंसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed