{"_id":"6893a1b717f2a7691a02c444","slug":"946-lakh-rupees-withdrawn-from-three-accounts-gonda-news-c-100-1-gon1003-142002-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीन खातों से उड़ाए 9.46 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीन खातों से उड़ाए 9.46 लाख रुपये
Thu, 07 Aug 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। अकबरपुर निवासी रामचंदर जायसवाल के तीन खातों से साइबर जालसाजों ने सिम स्वैपिंग के जरिए 9.46 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने नवाबगंज थाने के साथ ही एसपी व साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित रामचंदर जायसवाल दुबई से लौटे थे। अयोध्या के साथ ही जिले के बैंकों में उनके खाते हैं। बीते 18 जुलाई को साइबर जालसाजों ने सिम स्वैपिंग के जरिए तीनों खाते से 9.46 लाख रुपये उड़ा दिए। वह रकम निकालने बैंक गए तो पता चला कि उनके खाते से यूपीआई के जरिए पैसा ट्रांसफर किया गया है। शिकायत के आधार पर जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।रामचंदर ने साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
किसी के बहकावे में आने से बचें
साइबर एक्सपर्ट मोहन यादव ने बताया कि साइबर जालसाज सिम स्वैपिंग के जरिए मोबाइल एप डाउनलोड करके मोबाइल से सूचनाएं चोरी करते हैं। इससे न सिर्फ वह दूसरे नंबर पर एक्सेस हासिल कर लेते हैं, बल्कि धोखाधड़ी भी करते हैं। उनका कहना है कि किसी के बहकावे में आकर कोई एप डाउनलोड न करें। अगर कोई जरूरी एप डाउनलोड करना हो तो गूगल प्ले स्टोर से ही करें। वहीं, टेलीकॉम कंपनियों के मैसेज पढ़ने में भी सावधानी बरतें अन्यथा ठगी के शिकार हो सकते हैं। ठगी होने पर तुरंत बाद 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। ऐसे में आपको तुरंत मदद मिल सकती है।