{"_id":"6467b02782d665f4c2019d64","slug":"74-posts-will-be-appointed-in-kasturba-gandhi-schools-gonda-news-c-13-1-244574-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कस्तूरबा गांधी स्कूलों में 74 पदों पर होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कस्तूरबा गांधी स्कूलों में 74 पदों पर होगी नियुक्ति
Fri, 19 May 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 19 May 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में शिक्षकों के 73 व एक रसोइया के पद पर चयन होना है। इसके लिए बीएसए ने आवेदन मांगे हैं। आवेदन में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में कार्य कर रहे और साल 2020-21 के नवीनीकरण से वंचित को भी अवसर दिया गया है।
बीएसए ने बताया कि ऐसे आवेदकों को अनुभव पर भारांक दिया जाएगा। जिसमें प्रत्येक वर्ष के कार्य पर दो अंक मिलेंगे, लेकिन 30 भारांक से अधिक नहीं दिया जाएगा। पूर्णकालिक शिक्षिका के लिए 43 पद रिक्त हैं। जिसमें भाषा के लिए दो, सामाजिक विषय के दो, विज्ञान के 11, गणित के 16, अंग्रेजी के 12 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके अलावा अंशकालिक शिक्षिका के 27 पद रिक्त हैं। जिसमें कला क्राफ्ट व संगीत या गृह शिल्प के आठ पद, कंप्यूटर शिक्षिका के 14 पदों, स्काउट गाइड एवं शारीरिक शिक्षा के आठ पदों पर चयन होना है। इसके अलावा उर्दू शिक्षक के पद के लिए तीन व सहायक रसोइया के एक पद के लिए चयन होना है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद आवेदन मांगे गए हैं। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पांच जून तक आवेदन जमा होंगे। इसके बाद मेरिट के आधार चयन होगा। जिला स्तरीय समिति चयन की प्रक्रिया पूरी करेगी।