फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   714 houses to be built for police personnel with 35 crores

35 करोड़ की लागत से पुलिस कर्मियों के लिए बनेंगे 714 आवास

Sat, 04 Jan 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
714 houses to be built for police personnel with 35 crores
गोंडा के पुलिस लाइन स्थित आरक्षी बैरक। - फोटो : GONDA
गोंडा। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 24 घंटे ड्यूटी में समर्पित पुलिस कर्मियों के रहने की समस्या दूर होगी। शासन के निर्देश पर जिले के 18 थानों में 714 आरक्षी आवास/हास्टल या बैरेक का निर्माण होगा। इसके अलावा हर थाने पर एक-एक विवेचना कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 30वीं वाहिनी पीएसी में करीब 11 करोड़ से 200 कर्मियों के लिए अलग से एक हॉस्टल का निर्माण होगा। कुल 35 करोड़ की लागत से पुलिस कर्मियों की रहने की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन

ठंडी, गरमी, बरसात हो या कोई आपदा। सभी में पुलिस व पीएसी के कर्मियों को आगे बढ़कर काम करना होता है। कानून-व्यवस्था दुरुस्त करना है या ट्रैफिक कंट्रोल, अतिक्रमण हटवाना हो या मामले सुलझाने की जिम्मेदारी। इन कर्मियों को 24 घंटे की ड्यूटी करके निपटना होता है। लेकिन यहां दो हजार से अधिक पुलिस कर्मी हैं जिन्हें या तो बाहर किराए पर मकान लेकर रहना पड़ता है या फिर किसी पार्टनर के साथ रात गुजारने के लिए छत भी शेयर करना होता है। खास कर महिला पुलिस कर्मियों के सामने यह समस्या सबसे अधिक है। लेकिन अब इनके रहने के लिए समस्या खत्म होने वाली है। शासन ने इन कर्मियों के निवास के लिए जिले से प्रस्ताव मांगा है। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग को आवास का प्राक्कलन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। लोक निर्माण विभाग ने जिले के 18 थानों व पुलिस तथा पीएसी लाइन में बैरक व आवास का निर्माण होना है। तैयार इस्टीमेट में सभी थानों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए 714 आवास का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सभी 18 थानों में एक-एक विवेचना कक्ष का निर्माण होगा। इसके अलावा 30वीं वाहिनी पीएसी में 1125 लाख रुपये से 200 कर्मियों के लिए हॉस्टल/बैरेक का निर्माण कराया जाएगा। इन आवासीय सुविधाओं के निर्माण पर 50 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
थानावार आवास-बैरेक के निर्माण में खर्च का ब्योरा
थाना आवास-बैरेक धनराशि लाख रुपये में
धानेपुर 32 125.59
नवाबगंज 32 126.03
मनकापुर 16 75.81
को देहात 32 125.00
मोतीगंज 16 75.81
तरबगंज 32 125.96
को. नगर 48 165.16
इटियाथोक 16 76.16
उमरीबेगम गंज 16 75.89
कौड़िया 32 124.54
परसपुर 16 75.81
खरगूपुर 16 75.81
छपिया 32 124.61
करनैलगंज 32 124.61
वजीरगंज 16 76.52
महिला कोतवाली 48 176.87
कटरा बाजार 32 124.61
खोड़ारे 32 124.61
योग 496 1999.40
3.87 करोड़ से बनेंगे 18 विवेचना कक्ष
सभी थानों में चार उपनिरीक्षकों के लिए हर थाने में एक-एक विवेचना कक्ष का निर्माण होगा। जिले के 18 थानों में विवेचना कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 308.76 लाख रुपए का खर्च आएगा। इससे पुलिस को विवेचना करने तथा उपनिरीक्षकों के बैठने के लिए स्थान तय हो सकेगा जहां बिना किसी शोर शराबे के मामलों की विवेचनाएं की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 2000 महिला व पुरुष आरक्षियों की है तैनाती
जिले में करीब 1500 पुरुष आरक्षी की तैनाती है। इसके अलावा करीब 400 महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती है। इनके रहने के लिए अभी केवल 300-400 पुलिस कर्मियों के रहने के लिए आवास उपलब्ध हैं। इनमें कई थानों के आवास व बैरेक जर्जर हो चुके हैं।

शासन ने आवास निर्माण के लिए कराया है सर्वे
शासन के आदेश पर लोक निर्माण विभाग की ओर से सभी थानों व पुलिस लाइन का सर्वे किया गया है। सर्वेक्षण पूरा हो गया है। -महेंद्र कुमार, एएसपी गोंडा
सभी थानों व पीएसी लाइन में पुलिस कर्मियों के रहने के लिए आवास-हॉस्टल निर्माण के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था। जिले में करीब 714 आरक्षियों के निवास के लिए आवास-हॉस्टल तथा विवेचना कक्ष निर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -देवेंद्र मणि, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed