{"_id":"5a26c63c4f1c1bd0408bae96","slug":"61512490556-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की घटतौली पर भड़के किसानों ने बंद कराई तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की घटतौली पर भड़के किसानों ने बंद कराई तौल
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ने की घटतौली पर भड़के किसानों ने बंद कराई तौल
गोंडा। मनकापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र सोनबरसा बी पर मंगलवार को गन्ना किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए केंद्र पर जमकर हंगामा किया और तौल बंद करा दी।
किसानों का आरोप है कि केंद्र पर तैनात तौल लिपिक तीस किलो गन्ने की घटतौली कर रहा है। हंगामे के कारण पूरे दिन केंद्र बंद रहा और गन्न्ने की तौल नहीं हो सकी।
धानेपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के समीप मनकापुर चीनी मिल के सोनबरसा बी क्रय केंद्र का संचालन हो रहा है। मंगलवार को सुबह केंद्र पर गन्ने की तौल की जा रही थी। इसी बीच एक किसान को तौल में कुछ शक हुआ तो उसने तौल लिपिक से बांट रखकर गन्ना तौल करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जब कांटे पर तीन कुंतल का बांट रखा गया तो वह 2.70 क्विंटल ही निकला। तीस किलो की घटतौली का मामला सामने आते ही किसान भड़क उठे और तौल बंद करा दिया। गन्ना किसान राजेश कुमार, केशरी प्रसाद, रामविराज, आज्ञाराम दूबे, प्रेमनाथ, रामशंकर, राम अक्षयबर का आरोप है कि सचिव राममिलन की मिलीभगत से गन्ने की घटतौली कर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है।
नाराज किसानों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया और मौके पर डीएम या एसडीएम को बुलाने पर अड़ गए। इस हंगामे के चलते केंद्र पर तौल नहीं हो सकी। वहीं सचिव राम मिलन का कहना है कि तौल कराने वाले किसान ट्राली लेकर आया था। ट्राली के साथ ही कांटे पर बांट को रख दिया गया, जिसके चलते समस्या हुई। ट्राली उतारने के बाद जब कांटे की जांच की गई तो कांटा सही मिला। सचिव ने बताया कि शिकायत करने वाला किसान भी मौके से गायब हो गया।