फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   56 indulgence to Lord Ghanshyam

भगवान घनश्याम को लगाया 56 भोग

Tue, 29 Oct 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
56 indulgence to Lord Ghanshyam
गोंडा के छपिया मंदिर में भगवान घनश्याम को लगा छप्पन भोग। - फोटो : GONDA
मसकनवा। भगवान घनश्याम महाराज की जन्म स्थली स्वामीनारायण मंदिर में सोमवार को अन्नकूट दर्शन व छप्पन भोग महोत्सव, गोवर्धन पूजन समारोह व नववर्ष प्रारंभ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में देश विदेश व क्षेत्रीय हरिभक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हरिभक्तों ने मंदिर के सामने पवित्र नारायण सरोवर में स्नान किया। महंत ब्रम्हचारी वासुदेवानंद जी महराज व ब्रम्हचारी स्वामी हरिस्वरूपा नंद महाराज ने मुख्य यजमान भरत भाई पटेल व अंबरीष भाई पटेल के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का महाअभिषेक कराया। निज मंदिर, जन्म स्थान का नूतन मंदिर में भगवान का अन्नकूट दर्शन व छप्पन भोग लगाया गया।
विज्ञापन

महंत स्वामी वासुदेवानन्द ने बताया कि अन्नकूट दर्शन मात्र से मन को शांति मिलती है। इस मौके पर अम्बालाल, चिराग भाई, बलवंत भाई जानी, रमण भगत, प्रहलाद तिवारी, राजा भगत, अयोध्या भाई, माधव राम तिवारी, जय दीप, कल्पेश भगत, फूल चन्द्र श्रीवास्तव, घिराऊ, गिरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed