फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   50 people of three village sick from measles

खसरे से तीन गांव के 50 लोग बीमार

Sat, 12 Sep 2015 11:24 PM IST
बलरामपुरअमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुरअमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी, पीएचसी व प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ जुट रही है। सीएमओ ने प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमें तत्काल भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


हरैया थाना क्षेत्र के ठठरहिया गांव में पिछले आठ दिनों से खसरे की बीमारी से लोग पीड़ित हैं। गंगाजली (20), सालिकराम (20), स्वामी देवी (45), शिवम (3), रामलाल (75), किश्नावती (25), कृष्ण कुमार (22), सुष्कला (35), दयाराम (40), मन्ना देवी (20), अमन कुमार (1), सुर्जीत कुमार, अकबाल (9), जानकीदेवी (48), कुष्मा (15), पूजा (10), लक्ष्मी (11), गीता (28), श्याम कुमार (2), सोनू (18), मिथलेश (5) व इंदुदेवी (40) सहित गांव में 35 लोग खसरे की चपेट में हैं।
विज्ञापन



प्रधान प्रतिनिधि लालबहादुर, ग्रामीण मोहम्मद आलम, घनश्याम व राम बक्श आदि ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में एक सप्ताह से खसरा फैला हुआ है। सीएचसी व जिला अस्पताल के अधिकारियों को बीमारी के बारे में बताया, लेकिन आज तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित सीएचसी शिवपुरा, पीएचसी गुगौली कला व प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अस्पतालों में दवाओं का अकाल है। सीएचसी अधीक्षक शिवपुरा डॉ. आरएन त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम भेजी जा रही है। दवाएं व संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। शीघ्र ही बीमारी पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।


गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर संतरी व सुस्ता गांव में भी पिछले एक सप्ताह से खसरा फैला है। दोनों गांवों में करीब 15 लोग बीमारी की चपेट में हैं। भोजपुर संतरी गांव में सोनिया (7), रुद्र, लवकुश (4), मन्नी (8) व राजेश (3) सहित आठ लोग और सुस्ता गांव में इदरीश (5), सुभान (3), आंधी (1) व अकबर (2) सहित सात लोग बीमार हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बावजूद गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं भेजी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ऊर्मिला देवी ने एएनएम के माध्यम से सीएचसी को सूचना भिजवाई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सीवन लाल वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है। टीम भेजी जा रही है।


रखी जा रही है नजर
हरैया व गैसड़ी क्षेत्र के लोगों ने तीन गांवों में खसरे की बीमारी फैलने की जानकारी दी है। सीएचसी अधीक्षक शिवपुरा व गैसड़ी को तत्काल गांवों में स्वास्थ्य टीम भेजने का निर्देश दिया गया है। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। बीमारी से बचाव के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिया गया है।
- डॉ. जयंत कुमार, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed