{"_id":"683202f1eb6fa38ff803a2a0","slug":"27-sacks-of-wheat-found-lying-on-the-roadside-investigation-begins-gonda-news-c-100-1-slko1028-138242-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क किनारे पड़ा मिला 27 बोरी गेहूं, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क किनारे पड़ा मिला 27 बोरी गेहूं, जांच शुरू
Sat, 24 May 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 24 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। रेलवे लाइन के बगल में सड़क किनारे झाड़ियों में गेहूं से भरी 27 बोरियां मिली हैं। आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परसा तिवारी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर लेदवा गांव है। शनिवार को रेलवे ट्रैक के करीब सड़क किनारे झाड़ियों में गेहूं से भरी 27 बोरियां पड़ी देख ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन से आरपीएफ बभनान को मेमो भेजकर प्रकरण से अवगत कराया गया। बभनान आरपीएफ के चौकी प्रभारी विश्वामित्र यादव ने बताया कि गेहूं से भरी बोरियों का संबंध रेलवे या उत्तर प्रदेश खाद्यान्न विभाग से है। हालांकि अभी तक किसी मालगाड़ी से गेहूं उतारने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच की जा रही है। (संवाद)