फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   26 booked for seven incidents of assault

Gonda News: मारपीट की सात घटनाओं में 26 पर मुकदमा

Mon, 02 Jun 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
26 booked for seven incidents of assault
मुजेहना/पसका/बालपुर/वजीरगंज/नवाबगंज (गोंडा)। जिले के अलग-अलग इलाकों में हुई मारपीट की सात घटनाओं में 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धानेपुर के पूरे सुकाली पूरे सरदार निवासी रेशमा खातून ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि रंजिश को लेकर सोमवार को विपक्षियों ने उसे व उसके बच्चों की पिटाई की। वहीं, ग्राम पंचायत गनेशपुर ग्रंट के मजरा नौहरिक पुरवा की लक्ष्मी देवी ने रविवार को बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि ननकऊ चौहान, मनोज चौहान, सुग्गी चौहान व गोरे चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

परसपुर के बसंतपुर बिहुरी निवासी मुकेश गौतम ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दयाराम सहित चार लोगों ने उसके पिता कन्हैयालाल की पिटाई कर दी। बचाने पहुंचे भाई राजू को भी पीट दिया। वहीं, विशुनपुर कला रूपी पुरवा निवासी रिंकी ने भूमि विवाद को लेकर जसकरन सहित चार पर मारपीट का आरोप लगाया। परेटा बघई पुरवा निवासी राकेश मिश्रा व रमकला की शिकायत पर गन्ने के खेत में भैंस चरने के विवाद में अलग-अलग मारपीट में सात के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि सभी मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजीरगंज थाने के कोडर निवासी मुकेश शर्मा ने थाने पर तहरीर दी। छज्जा लगाने के विवाद को लेकर राम सुमिरन समेत पांच पर मारपीट का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। नवाबगंज के पार्वती गांव निवासी अनिल कुमार शुक्ल ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि सोमवार की सुबह कचेहरी जाने के दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसके बाएं हाथ के कलाई पर भाला तथा चाकू से हमला कर दिया, इससे उनके हाथ में चोट आई। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बालपुर चौकी के खरथरी गांव निवासी सूबेदार तिवारी ने भूमि विवाद को लेकर रविवार रात कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। चौकी प्रभारी दृग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed