फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24-hour strike spoiled the cleanliness of the city

गोंडा: 24 घंटे की हड़ताल ने बिगाड़ी शहर की सफाई व्यवस्था

Thu, 16 Feb 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
24-hour strike spoiled the cleanliness of the city
बलरामपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय में बृहस्पतिवार को एसडीएम से वार्ता करते सफाईकर्मी।
बलरामपुर। समस्याओं को लेकर 24 घंटे तक चली नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल ने सफाई व्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने के साथ गली-मोहल्लों में गंदगी का अंबार लग गया। हड़ताली कर्मचारियों से बृहस्पतिवार को दोपहर में मिलने पहुंचे प्रशासक के आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म हुआ।
विज्ञापन


बीते बुधवार की दोपहर से ही पालिका के 200 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह भी नगर पालिका परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर सभी एकत्रित हुए और मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल वाल्मीकि ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किशोरी, चंद्रिका, राजन, रामू सागर, रामधनी, किशन, कल्लू व पिंकी आदि सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर नारेबाजी करते दिखे।
विज्ञापन

दोपहर में पालिका पहुंचे एसडीएम सदर व प्रशासक राजेंद्र बहादुर ने कर्मचारियों से बात की। उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण का भरोसा दिया। लेखानुभाग के प्रभार को लेकर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने को कहा। वहीं, राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कूड़े का उठान न होने से परेशान दिखे लोग
नगर में कुल 25 वार्ड हैं। यहां पर करीब एक लाख लोग रह रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरबटोला, पुरैनिया तालाब, नई बाजार, नगर पालिका वार्ड, अलीजानपुरवा, पहलवारा व सिविल लाइंस सहित सभी मुहल्लों में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहा। यही नहीं, परीक्षा केंद्रों के बाहर भी गंदगी होने से लोगों को दिक्कत हुई। कई जगह तो नागरिक खुद ही कूड़ा उठाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed