फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   19 computers of the Mandal will take up computers

मंडल के 19 परिषदीय स्कूलों में लगेंगे कंप्यूटर

Fri, 10 Mar 2017 10:13 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 10 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
 बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को एक बार फिर से कंप्यूटर शिक्षा देने की आशा जगाई है। सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर शिक्षा सहायतित कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग मंडल के 19 परिषदीय स्कूलों में कंप्यूटर लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने बेसिक शिक्षा विभाग को 24 लाख रुपए की धनराशि का आवंटन कर दिया है।यह धनराशि मंडल के चारों जिलों के बीएसए को आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन


कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्राथमिक स्तर से ही कंप्यूटर की पढ़ाई शुरु करा दी जाती है। जबकि सरकारी स्कूलों में इस प्रकार की कोई व्यवस्था नही है। इससे सरकारी स्कूलों में पढने वाले छात्र कांवेंट स्कूलों में पढने वाले बच्चों से पीछे रह जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के बीच के इस शैक्षिक गैप को दूर करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को कंप्यूटर की शिक्षा देने की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के प्रदेश भर के 449 परिषदीय विद्यालयों में कंप्यूटर की स्थापना करने का फैसला किया है।

इसके अंतर्गत देवी पाटन मंडल के चारों जिलों के 19 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर स्थापित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है। इन कंप्यूटरों को स्थापित करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राज कुमारी वर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग को 24 लाख रुपये की धनराशि का आवंटन किया है। इसके साथ ही चारों जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कंप्यूटर खरीदने के लिए निर्देशित किया गया है।    

गोंडा। पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एक कंप्यूटर सेट की स्थापना के लिए सर्व शिक्षा अभियान ने 1.27 लाख रुपये की लागत निर्धारित की है। इस धनराशि से कंप्यूटर सेट,की बोर्ड,प्रिंटर,यूपीएस व माउस के अलावा उसे स्थापित करने के लिए तीन मेज व एक कुर्सी की खरीद की जायेगी। इसके साथ ही इसी धनराशि से विद्युत फिटिंग भी कराई जाएगी।  

मंडल के 19 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर की खरीद के लिए सर्व शिक्षा अभियान की ओर से धनराशि का आवंटन किया गया है। जल्द ही कंप्यूटर खरीदकर उसे विद्यालयों में स्थापित करने के लिए चारों जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।  
एम पी सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक, देवी पाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed