फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1757 students left the board exam

Gonda News: 1757 विद्यार्थियों ने छोड़ दी बोर्ड परीक्षा

Sun, 22 Feb 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
1757 students left the board exam
गोंडा के जीजीआईसी से परीक्षा देकर निकलती छात्राएं। -संवाद
गोंडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के तहत शनिवार को हाईस्कूल की गृह विज्ञान तथा इंटर की पाककला और इतिहास विषय की परीक्षा कड़ी चौकसी में संपन्न हुई। दोनों पाॅलियों में कुल 21,770 विद्यार्थियों में से 20,013 ने परीक्षा दी, जबकि 1,757 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से परीक्षा की पल-पल की निगरानी की गई। पहली पाली में आयोजित हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 1,480 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। इसी पाली में इंटर की पाककला परीक्षा में 18 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा में 259 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिला पर्यवेक्षक लालजी पांडेय व डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन



पीएमश्री जीजीआईसी से परीक्षा देकर निकली छात्रा रोली मिश्रा ने बताया कि गृह विज्ञान का प्रश्नपत्र संतुलित था। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से सीधे पूछे गए थे। समय प्रबंधन ठीक रहने से पूरा पेपर हल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इकरा बानो ने कहा कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा। वस्तुनिष्ठ और लघु उत्तरीय प्रश्न सरल थे। हालांकि दो प्रश्नों में थोड़ा सोचने की जरूरत पड़ी, लेकिन कुल मिलाकर पेपर अपेक्षा से आसान रहा। खुशबू मौर्य ने बताया कि आरेख आधारित प्रश्न भी आए, जो अभ्यास के कारण आसानी से बन गए। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई का फायदा मिला। पल्लवी ने कहा कि पेपर सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed