फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 thousand bigha crop submerged, contact with six villages broken

10 हजार बीघा फसल डूबी, छह गांवों से संपर्क टूटा

Sun, 12 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
10 thousand bigha crop submerged, contact with six villages broken
बालपुर (गोंडा)। लगातार एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण नाले, छोटी नदियां व बड़े तालाबों में पानी भरने के साथ उसका पानी गांवों को घेरने लगा है। कठोला तालाब से निकले पानी से किसानों की 10 हजार बीघा फसल पूरी तरह से डूब गयी है। उपजिलाधिकारी करनैलगंज ने गांव पहुंचकर नाव की व्यवस्था कराई है। जिससे लोग अपना रोजमर्रा का काम करने के लिए घर से निकलते हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि ग्राम पंचायत बटोरा लोहांगी के पांच मजरे व कपूरपुर का एक मजरा पूरी तरह से पानी से घिर गया है। करीब 10 हजार बीघा फसल डूबकर नष्ट हो गयी है। समाज सेवी राम शंकर शुक्ल ने उपजिलाधिकारी ज्ञानचंद्र गुप्ता से शिकायत की। इसके बाद एसडीएम ने गांव पहुंचकर नाव की व्यवस्था कराई। जिससे गांव के लोग जरूरी सामान व पशुओं के चारे के लिए नाव से आते-जाते दिखे।
विज्ञापन

गांव के अमित मिश्र, विपिन मिश्र, मोहित मिश्र, आलोक मिश्र, आशुतोष मिश्र, सोनू शुक्ल, अमर सिंह, राम बाबू, ठाकुर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार आदि लोग ने सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने बाढ़ पीड़ित गांवों का निरीक्षण किया और सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। कोटेदार का घर दूसरे मजरे विरतिहन पुरवा में है। 10-10 लोगों नाव से राशन लेकर आते दिखे। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने गांव पहुंचकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने व बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाव से आने-जाने को विवश लोग
नालों व तालाबों में आई बाढ़ से कठेला डीहा, विरतिहन पुरवा, रामशंकर पुरवा, बटोरा लोहांगी, वोटन पुरवा, मिश्र पुरवा पूरी तरह से घिर गए हैं। लोग अब नाव से आने-जाने को विवश हैं। गांवों में किसानों के खेत में लगी धान, मक्का सहित अन्य फसलें डूब गई हैं। ग्राम प्रधान रामकुमार मिश्र ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को हर प्रकार की मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed