फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two special trains will stop at the city railway station

Ghazipur News: दो स्पेशल ट्रेनों का सिटी रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव

Wed, 08 Apr 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will stop at the city railway station
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन पर दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव रेलवे प्रशासन की ओर से सुनिश्चित किया गया है। रेलवे प्रशासन का दावा है कि ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल व श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन ट्रेन का संचालन किया जाना तय है। गाड़ी संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी आठ अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 09.20 बजे प्रस्थान कर औड़िहार रात 09.50 बजे, गाजीपुर सिटी स्टेशन रात 10.50 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी नौ अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं सोमवार को आसनसोल से शाम 05.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन हाजीपुर से रात 01.22 बजे, गाजीपुर सिटी सुबह 05.00 बजे, औड़िहार 05.42 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के छह, साधारण द्वितीय श्रेणी/द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 11 तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। वहीं गाड़ी संख्या 07337 श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन-गाजीपुर सिटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी छह से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन से शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन इंडी रोड रात 12.25 बजे तीसरे दिन बीना रात 12.25 बजे खुलकर औड़िहार दोपहर 03.22 बजे व गाजीपुर सिटी शाम 04.15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 07338 गाजीपुर सिटी-श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 9 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से सुबह 05.45 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 06.30 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed