फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two injured in road accident, condition critical

सड़क दुर्घटना में दो घायल, हालत गंभीर

Tue, 17 Aug 2021 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Two injured in road accident, condition critical
सुहवल थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह करीब पौने आठ बजे शिवाला चौराहे पर गाजीपुर से केला लेकर रेवतीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार मैजिक ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसपर सवार हृदयनरायण (70) एवं मुन्ना (50) निवासी बसुका थाना गहमर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

भाग रहे पिकअप को ग्रामीणों ने चालक समेत धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गई जहां दोनों की हालत गंभीर बनी है। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने फल से लदे पिकअप को कब्जे में ले लिया। साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया गया। हादसे की जानकारी पुलिस ने घायल के परिजनों को दे दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। वाहन समेत चालक पुलिस के गिरफ्त में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed