Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Girl falls off a motorcycle after monkey jumps onto road gets run

गाजीपुर: बंदर के सड़क पर कूदने से बाइक से गिरी बच्ची, चार पहिया वाहन से कुचलकर मौत

Mon, 09 Nov 2026 08:57 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: किशन चौबे Updated Mon, 09 Nov 2026 08:57 PM IST
सार

गाजीपुर के मनियां गांव के पास एनएच-31 पर बंदर के अचानक सड़क पर कूदने से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरी छह वर्षीय समीक्षा की पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके पिता घायल हो गए।

विज्ञापन
Ghazipur Girl falls off a motorcycle after monkey jumps onto road gets run
गाजीपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के मनियां गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार को सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। पिता बाइक से बेटी को लेकर गाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक बंदर के कूदने से बाइक अनियंत्रित हो गई और बच्ची सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अचानक सड़क पर कूदा बंदर, अनियंत्रित हुई बाइक
थानाध्यक्ष संतोष राय के अनुसार, भरौली निवासी कमलेश कुमार अपनी छह वर्षीय बेटी समीक्षा को बाइक से लेकर गाजीपुर जा रहे थे। मनियां गांव के पास अचानक एक बंदर सड़क पर कूद पड़ा। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी समीक्षा सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता कमलेश कुमार भी घायल हो गए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed