{"_id":"56f97db74f1c1bfa02f0075f","slug":"the-highway-will-mrdh-saidpur-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर से मरदह तक सड़क होगी हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर से मरदह तक सड़क होगी हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रेलवे के विकास की गाड़ी दौड़ाने के बाद रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने जनपद को दी गई सौगातों में एक लड़ी और जोड़ दी है। उनके प्रयास से सैदपुर से सादात-जखनिया वाया जलालाबाद होते हुए मरदह तक जाने वाली सड़क को नेशनल हाईवे का दर्जा मिल गया है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रेल राज्य मंत्री को पत्र भेजकर हाइवे का दर्जा मजूर किए जाने की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि इस मार्ग को एनएच का दर्जा मिलने के बाद जिले में चार एनएच हो जाएंगे। इससे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 29, गाजीपुर जमानिया राजमार्ग 97 और गाजीपुर हाजीपुर राजमार्ग 19 थे। सैदपुर-सादात-जखनिया वाया जलालाबाद होते मरदह जाने वाली सड़क को एनएच का दर्जा मिलने के बाद गाजीपुर के पश्चिमोत्तर में एक बड़े हिस्से की बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। मालूम हो कि गाजीपुर की किसी सड़क को नेशनल हाइवे का दर्जा दिलाने की मनोज सिन्हा की यह दूसरी उपलब्धि है।
अटल विहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में वह गाजीपुर के सांसद थे लेकिन उनके प्रयास से गाजीपुर-सैय्यदराजा मार्ग को नेशनल हाइवे का दर्जा मिला। तब देश का यह सबसे कम लंबाई वाला नेशनल हाईवे था।
विज्ञापन
एनएच का दर्जा मिलने से मरदह बाजार से लगायत उपरोक्त सभी प्रमुख स्थानों के साथ ही जिन वाहनों को सीधे वाराणसी या सैदपुर से मऊ की यात्रा करनी होगी, उन्हें अब गाजीपुर, नंदगंज की व्यस्त बाजारों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मरदह से सैदपुर की लगभग 54 किमी की दूरी में तहसील मुख्यालय जखनिया, सादात, दुल्लहपुर, हुरमुजपुर, मजुई, माहपुर (बौरवा) के साथ ही आजमगढ़ जनपद के सैकड़ों सीमावर्ती गाँव लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही मरदह से वाराणसी की दूरी लगभग 10 किमी कम हो जाएगी। अभी मरदह से सैदपुर की दूरी 65 किमी है जो नए प्रस्तावित एनएच से घटकर लगभग 54 किमी हो जाएगी।
मऊ और वाराणसी के मध्य मरदह से निकलकर जखनिया, सादात होते हुए सैदपुर को जोड़ने वाली सड़क को एनएच का दर्जा प्राप्त होने जाने से एक तरफ जहां गाजीपुर की व्यस्ततम सड़क पर कुछ भीड़ कम होगी वहीं वाराणसी जाने वाले वाहन गाजीपुर से न होकर सैदपुर होते जा सकेंगे। इससे पिछड़ा जखनिया तहसील क्षेत्र मुख्यधारा से जुड़ेगा। नई एनएच जखनियां के लोगों के लिए वरदान साबित होगी। हाईवे बनने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नेशनल हाईवे की मंजूरी मिलने पर तहसील क्षेत्र के प्रमोद वर्मा, दुर्गा प्रसाद, कैलाश यादव, विनोद गुप्ता, राहुल चौरसिया, शरद भारद्वाज ने खुशी जताई है। इनका कहना है कि सैदपुर से सादात होते जखनिया जाने वाली स़ड़क हाईवे बनने से लोग अब आसानी से यात्रा कर सकेंगे। लोगों ने खुशी में मिठाइयां बांटी।