फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sampling of relative of corona patient

कोरोना मरीजों से जुड़े 84 लोगों की हुई सैंपलिंग

Tue, 12 May 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
sampling of relative of corona patient
गाजीपुर। जिले में मंगलवार को 27 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। शाम तक कुल 84 लोगों की सैंपलिंग की गई जिसे जांच के लिए वाराणसी भेज दिया गया। इधर लगातार मरीजों के मिलने के बाद उनसे जुड़े लोगों की सैंपलिंग का काम तेज कर दिया गया है। जिले से अब तक कुल 1037 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है जिसमें से 174 की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

चार दिनों में जिले में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इसके बाद इनसे मिलने जुलने वालों तथा अन्य गतिविधियों को पता कर लोगों की तलाश की गई। इसमें जहां परिवार वालों की सैंपलिंग कर क्वारंटीन किया गया। मरदह के नसीरुद्दीनपुर गांव में एक मरीज मिलने के बाद वहां प्रशासनिक कवायद तेज हो गई। वह अपने पुत्र के साथ कंटेनर में आया था। गांव में कुछ लोगों से मिला था। सभी की सैंपलिंग कर जांच के लिए भेजा गया है। नंदगंज के खिजिरपुर गांव में मुंबई से आए एक युवक को कोरोना का संक्रमण मिला था। गतिविधियों को पता करने के बाद उसके परिवार तथा गांव के अन्य लोगों को मिलाकर कुल 23 लोगों को विभिन्न जगहों पर क्वारंटीन किया गया है। जिला नोडल अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि जांच के लिए भेजे गए सैंपल में कुछ मामले गंभीर हैं। जिले की स्थिति थोड़ी संवेदनशील हो रही है। लोगों को सतर्क रहकर लॉकडाउन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed