फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Husband of dowry deaths, including five on trial

पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा

Fri, 25 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Husband of dowry deaths, including five on trial
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 में संदिग्ध हालत में मृत विवाहिता ज्योति जायसवाल के पिता ने शुक्रवार को पति-सास एवं ससुर सहित पांच के खिलाफ थाना में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 की निवासी अनिल जायसवाल का विवाह मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जमीन दुर्गा गांव के लक्ष्मीकांत जायसवाल की पुत्री ज्योति के साथ फरवरी वर्ष 2015 में हुआ था। अनिल की पत्नी ज्योति (22) गुरुवार को अपने कमरे में संदिग्धावस्था में मृत पाई गई थी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी थी। आज सुबह मायके से दर्जनों की संख्या में लोग सादात थाना पहुंचे।
विज्ञापन


ज्योति के पिता लक्ष्मीकांत ने थाने में तहरीर दी है कि ससुराल के लोग उसकी पुत्री को शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते थे। बराबर उसकी पुत्री से दहेज में कार और पैसे की मांग करते थे। गुरुवार को दोपहर में ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज्योति के शरीर पर 11 जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ज्योति के पति अनिल, सास, ससुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed