{"_id":"5c40c0c9bdec22738b6ad764","slug":"81547747529-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिग्गी से एक लाख उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की डिग्गी से एक लाख उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली के मिश्रबाजार में गुरुवार को बैंक से पैसा निकाल कर एक हार्डवेयर की दुकान पर सामान खरीदते समय उचक्कों ने बाइक की डिकी से एक लाख रुपया उड़ा दिया। जानकारी होते ही पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले की छानबीन की।
सुहवल थाना के अंधियारपुर गांव निवासी विराही सिंह यादव ने शहर के मिश्रबाजार स्थित स्टेट बैंक से एक लाख रुपया निकाला। इसके बाद वह रुपयों से भरा बैग बाइक की डिकी में रख कर मिश्रबाजार में एक हार्डवेयर की दुकान के सामने बाइक खड़ा कर खरीददारी करने लगे। सामान खरीददारी करने के बाद जब वह पैसा लेने बाइक के पास पहुंचे तो देखा डिकी खुली हुई है और रुपयों से भरा बैग गायब है। यह देख उसके होश उड़ गए। उन्होंने इधर-उधर काफी भागदौड़ की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले की छानबीन की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रविंद्रनाथ मौर्या ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है।