फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रधानाध्यापक के घर पर किया फायरिंग

प्रधानाध्यापक के घर पर किया फायरिंग

Wed, 06 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के घर पर किया फायरिंग
बहरियाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के झोटना (बोझवा) गांव में बीते मंगलवार की रात शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापक के बीच उपस्थिति को लेकर पूर्व में हुए विवाद प्रधानाध्यापक के दरवाजे पर फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि यदि इस मामले में तहरीर मिली तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटना के बारे में बताया गया है कि प्राथमिक विद्यालय झोटना में प्रधानाध्यापक पद पर यशवंत सिंह तैनात हैं। इसी विद्यालय पर गांव की ही एक शिक्षामित्र काय़ॱररत है। उपस्थिति को लेकर आए दिन प्रधानाध्यापक का शिक्षामित्र और उसके पति से विवाद होता रहा है। इस मामले से कई बार प्रधानाध्यापक द्वारा पुलिस को अवगत भी कराया जा चुका है। मंगलवार की रात तीन बाइकों पर सवार कुछ लोग प्रधानाध्यापक के दरवाजे पर पहुंचे और फायरिंग कर वहां से फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र के पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन प्रधानाध्यापक के दरवाजा पर फायरिंग होने की बात गलत है। पीड़ित थाना में तहरीर लेकर जरूर आया था, लेकिन तहरीर की फोटो कापी करा कर आने की बात कह कर थाना से चला गया। यदि तहरीर मिली तो मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed