फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two arrested for snatching chain from couple travelling in e-rickshaw

Agra News: ई-रिक्शा से जा रहे दंपती से चेन छीनने वाले दो गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for snatching chain from couple travelling in e-rickshaw
आगरा। रकाबगंज पुलिस ने ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब छह ग्राम की चेन, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, मोबाइल फोन और 270 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि रंजीत कुमार निवासी बुद्ध विहार, चक्कीपाट और असद खान निवासी तलैया, यती की बगीची, सदर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने चेन स्नैचिंग की बात स्वीकार की। कानपुर नगर निवासी रुपेश सचान ने एक सितंबर को तहरीर दी थी कि 29 अगस्त को वह पत्नी के साथ ई-रिक्शा से बालूगंज जा रहे थे। तभी पीछे से स्कूटी सवार दो युवकों ने पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग गए। रकाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed