{"_id":"6a9890408c6a5281380d82bb","slug":"passenger-laden-tempo-overturns-four-injured-sadabad-news-c-58-1-sdb1001-102699-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: यात्रियों से भरा टेंपो पलटा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: यात्रियों से भरा टेंपो पलटा, चार घायल
Thu, 03 Sep 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सादाबाद-हाथरस मार्ग पर बढ़ार चौराहा के पास बुधवार दोपहर एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे में हाथरस के रुहेरी निवासी 16 वर्षीय पिंकी पुत्री राजकुमार, आगरा के एत्मादपुर निवासी 56 वर्षीय पप्पू पुत्र झमोरीलाल और फिरोजाबाद के नगला रामकुमार, थाना नारखी निवासी 19 वर्षीय अंकुश घायल हुए। चिकित्सकों ने पिंकी और पप्पू को रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और यातायात को सामान्य कराया। संवाद