फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of accepting money for allowing entry into a 'no-entry' zone.

Gorakhpur News: नो-एंट्री में प्रवेश के लिए रुपये लेने का आरोपी

Thu, 03 Sep 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of accepting money for allowing entry into a 'no-entry' zone.
गोरखपुर। मानीराम के महुआतार मोड़ फ्लाईओवर के नीचे नो-एंट्री में भारी वाहनों को प्रवेश देने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगा है। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में यातायात सिपाही और होमगार्ड की मौजूदगी में एक युवक को होमगार्ड की बाइक में टंगे हेलमेट के भीतर कुछ रखते और इसके बाद बैरियर हटाते हुए दिखाया गया है। वीडियो पोस्ट करने वाले ने हेलमेट में रुपये रखे जाने और इसके बाद भारी वाहन को नो-इंट्री में प्रवेश देने का दावा किया है। हालांकि, वीडियो में हेलमेट के भीतर रखी गई वस्तु स्पष्ट नहीं दिख रही है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो महुआतार मोड़ फ्लाईओवर के नीचे का बताया जा रहा है। यहां नो-इंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए बैरियर लगाया गया है। वीडियो में यातायात सिपाही और होमगार्ड बैरियर के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवक पैदल होमगार्ड की बाइक के पास पहुंचता है। वह बाइक में टंगे हेलमेट के अंदर कुछ रखता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद युवक वापस लौटता है और बैरियर हटाता नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed